सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A few hours before the wedding procession, the groom was taken into police custody

Jhansi: बरात उठने से चंद घंटे पहले पुलिस हिरासत में पहुंचा दूल्हा, पूर्व मंगेतर ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 12 May 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
सार

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। अब दूसरे से शादी कर रहा है। दूल्हे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Jhansi: A few hours before the wedding procession, the groom was taken into police custody
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मंगेतर की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। अब दूसरे से शादी कर रहा है। 12 मई को बरात जानी है। नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है।
Trending Videos


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
मूल रूप से दतिया निवासी पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात सूरज उर्फ गोलू प्रजापति निवासी बुढ़ा कुम्हार का ढेरा से हुई थी। गोलू सराफा बाजार में काम करता है। परिजनों की स्वीकृति से उनकी शादी तय हो गई। इसके बाद अक्सर गोलू उसे खरीदारी कराने के बहाने लेकर जाता था। पिछले साल मई में गोलू उसे झांसी बस स्टैंड के पास स्थित मामा लॉज लेकर आया। यहां धोखे से उससे दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील तस्वीर एवं वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पांच लाख रुपये मिलने पर शादी की बात कहने लगा। पैसा देने से इन्कार करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रिश्ता तोड़ दिया। अब आरोपी गोलू उसे धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक मंगलवार को बरात है जबकि 14 मई को प्रीतिभोज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
सोमवार को पीड़िता ने नवाबाद थाने में आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी गोलू समेत उसकी मां सुलेखा, जयंती, मंजू एवं भाई दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी गोलू को तलाशते हुए पुलिस उसके घर जा पहुंची। यहां शादी की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस को देखकर वहां खलबली मच गई। पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed