सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A huge old tree fell on the road near Khailar due to storm, taxi got hit, two injured.

Jhansi: खैलार के पास सड़क पर आंधी से गिरा पुराना विशाल पेड़, चपेट में आई टैक्सी, दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 02 May 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार

सड़क पर पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। झांसी से बबीना की ओर जाने वाले वाहनों को अस्थायी रूप से अन्य मार्गों से डायवर्ट किया गया।

Jhansi: A huge old tree fell on the road near Khailar due to storm, taxi got hit, two injured.
खैलार के पास सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

थाना बबीना इलाके में खैलार के समीप मध्य प्रदेश सीमा के पास नेशनल हाईवे-26 पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज आंधी के चलते बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक सवारी से भरी टैक्सी पर गिर गया। जिसमें चालक सहित दो लोग घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भेजा गया।
Trending Videos


सड़क पर पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। झांसी से बबीना की ओर जाने वाले वाहनों को अस्थायी रूप से अन्य मार्गों से डायवर्ट किया गया। इस दुर्घटना में टैक्सी चालक दीपक साहू और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। टैक्सी में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें तीन यात्री और चालक शामिल था। घायलों को तत्काल उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना के संबंध में चालक के भाई लखनलाल साहू ने बताया कि दीपक साहू निवासी शास्त्री नगर बबीना रूरल दोपहर करीब 2 बजे जेल चौराहे से सवारी लेकर बबीना की ओर आ रहे थे, तभी खैलार के पास अचानक पेड़ गिरने से हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि चालक और एक बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हुए हैं, जिनका  इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed