{"_id":"6a325b8b85d4e2a5fa0936f5","slug":"jhansi-a-large-part-of-the-station-plunges-into-darkness-as-soon-as-the-power-goes-out-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बत्ती गुल होते ही स्टेशन का बड़ा हिस्सा डूब जाता है अंधेरे में, छोटे जनरेटर से चलाया जा रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बत्ती गुल होते ही स्टेशन का बड़ा हिस्सा डूब जाता है अंधेरे में, छोटे जनरेटर से चलाया जा रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार
बत्ती गुल होते ही मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के एक बड़े हिस्से में अंधेरा छा जाता है। रेल प्रशासन ने एक छोटा जनरेटर ही यहां रखा है, जो स्टेशन पर पर्याप्त उजाला नहीं बिखेर पाता है।
मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रात्रि में रेलवे स्टेशन की बत्ती गुल होते ही प्लेटफॉर्म का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से अंधेरे में डूब जाता है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रेल प्रशासन ने एक छोटा जनरेटर ही यहां रखा है, जो स्टेशन पर पर्याप्त उजाला नहीं बिखेर पाता है।
पिछले माह मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने स्टेशन का निरीक्षण कर निर्देश दिए थे कि स्टेशन पर पर्याप्त रोशनी के लिए बड़ी हैलोजन लगाई जाए, जिससे प्लेटफार्म पर पर्याप्त रोशनी हो सके। लेकिन, यहां हालात इतर हैं। बत्ती गुल होते ही स्टेशन के एक बड़े हिस्से में अंधेरा छा जाता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों व यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से इस अव्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
यात्रियों ने यह कहा
पूरा प्लेटफॉर्म अंधेरे की चपेट में रहता है। जनरेटर से सिर्फ नाम मात्र की लाइट जल रही है। ऐसे में कभी भी अनहोनी हो सकती है।- संजय साहू, पुरानी मऊ
विज्ञापन
स्टेशन पर अंधेरा होने की वजह से बदमाशों का डर बना रहता है। ट्रेन आने पर भगदड़ हो सकती है, क्योंकि लाइट न होने से कुछ दिखाई नहीं देता है। संतराम अहिरवार, महेबा
इनका यह है कहना
निर्माण कार्य के दौरान 6 फीट केबल कट गई थी, जिसे जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। केबल आने के बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू ढंग से शुरू हो जाएगी। - जय सिंह राजावत, स्टेशन प्रबंधक
अंधेरे में मऊरानीपुर स्टेशन, वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन