{"_id":"6a0fef7b76d67ee648057d8b","slug":"jhansi-a-mother-sleeping-with-her-children-was-brutally-murdered-by-slitting-her-throat-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बच्चों के साथ सो रही मां की गला रेतकर निर्मम हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बच्चों के साथ सो रही मां की गला रेतकर निर्मम हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 22 May 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार
घर में अपने तीन बच्चों के साथ सो रही मां की रात में गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई हैं।
घटनास्थल पर बैठे स्थानीय लोग और मृतका रजनी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना टोड़ीफतेहपुर इलाके में घर पर अपने बच्चों के साथ सो रही मां की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह जब मासूम बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे, तो महिला का लहूलुहान शव देख सन्न रह गए। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
ग्राम बुढ़ाई निवासी रजनी अहिरवार (35) पत्नी भूपत अहिरवार अपने चार बच्चों के साथ गांव में रहती थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात को रजनी का एक बच्चा अपनी दादी के साथ सोने के लिए दूसरे मकान पर चला गया था, जबकि तीन छोटे बच्चे रजनी के साथ ही उसी के घर में सो रहे थे। रात में अज्ञात बदमाशों ने रजनी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब रजनी के साथ सो रहे मासूम बच्चे जागे, तो मां को खून से लथपथ देख बिलख-बिलख कर रोने लगे। बच्चों के लगातार रोने की आवाज सुनकर जब आस-पास के ग्रामीण और मोहल्ले के लोग घर के अंदर दाखिल हुए, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। रजनी का शव बिस्तर पर खून से सना हुआ पड़ा था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। बताया गया है कि मृतका का पति भूपत अहिरवार हरियाणा के रोहतक में रहकर मजदूरी का काम करता है और वारदात के समय भी वह रोहतक में ही था। घटना की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया है और पति को भी तत्काल इसकी सूचना दे दी गई है।
छानबीन में जुटी पुलिस
हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार और टोड़ी फतेहपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसपी डॉ अरविंद कुमार...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन