{"_id":"6a0f5f2b506c6ccff808569d","slug":"case-of-fraud-worth-lakhs-registered-against-ghaziabad-company-jhansi-news-c-11-jhs1004-800037-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गाजियाबाद की कंपनी के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गाजियाबाद की कंपनी के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ट्रेडिंग इंजीनियर्स फर्म मालिक गौरव अग्रवाल की ओर से गाजियाबाद की राजपूत मशीन्स के मालिक तीन लोगों (पार्टनर) के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है। गौरव की ओर से सीपरी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने 1.09 करोड़ रुपये की लागत से तीन मशीनों का आर्डर दिया था। कंपनी ने दबाव बनाकर उससे 70 लाख रुपये लेकर अपने दावों से मुकर गई। कई बार कहने के बाद महज एक मशीन भेजी। जब उन्होंने दो अन्य मशीन मांगी तो कंपनी की ओर से नाजायज रुपयों की मांग की जाने लगी।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गणेश रेजीडेंसी में रहने में वाले गौरव अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने गाजियाबाद के इंडस्ट्रीयल एरिया एमजी रोड की राजपूत मशीन्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अमित राजपूत, सुमित राजपूत व बीएस राजपूत से 1.09 करोड़ कीमत की तीन मशीनों के खरीदने का आर्डर दिया।
शर्त के अनुसार के उसने शुरुआत में उसने फर्म के खाते से आर्डर के 40 प्रतिशत कीमत के अग्रिम भुगतान के रूप में राजपूत मशीन्स को 45 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया। 10 जून 2025 को तीनों मशीनों को भेजने का दावा करने के बाद भी मशीन नहीं भेजी। जब उसने राजपूत मशीन्स से संपर्क किया तो वह लगातार टालमटोल करते रहे। रुपया फंसा होने के कारण वह उनकी नाजायज मांग भी मानता रहा और 25 लाख रुपये की अतिरिक्त पेमेंट ले ली। इसके बाद भी मशीनों की डिलेवरी न होने पर उन्होंने आपत्ति जताई तो अमित राजपूत ने 45 लाख की मशीन 51 लाख रुपये के बिल पर भेज दी।
विज्ञापन
गौरव का आरोप है कि राजपूत मशीन्स ने न तो भेजी गई मशीन का इंस्टालेशन कराया और न शेष दो मशीन भेजी। उल्टे फिर मशीन इंस्टॉल के नाम पर 85 लाख रुपये मांगने लगे। रुपया न देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। धोखाधड़ी का अहसास होने पर गौरव ने तीनों के विरुद्ध सीपरी थाने में शिकायत की। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर तीनों कारोबारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Videos