सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A young man returning from his friend's sister's birthday party was crushed by a car.

Jhansi: दोस्त की बहन की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को कार ने कुचला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 14 Mar 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

दोस्तों ने ही संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी मौत के बाद वहां से भाग निकले। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Jhansi: A young man returning from his friend's sister's birthday party was crushed by a car.
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

सदर बाजार के मून सिटी के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। घायल युवक को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है दोस्तों ने ही कार से युवक को कुचला, उसके बाद अस्पताल में भर्ती कराकर भाग निकले। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos


कोतवाली के लक्ष्मी गेट के अंदर चतुरयाना मोहल्ले निवासी संजीव कुशवाहा (25) पुत्र हीरालाल प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया बृहस्पतिवार रात उसके दोस्त की बहन का जन्मदिन था। मून सिटी के पास एक मैरिज हॉल में पार्टी रखी गई थी। संजीव सुबह ही दोस्त के साथ पार्टी के लिए घर से निकल गया था। रात भर उसने दोस्तों के साथ पार्टी की। शुक्रवार सुबह उसने घर लौटने की बात बताई थी। सुबह वह घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। संजीव के सड़क पर गिरने के बाद कार चालक उसे कुचलते हुआ भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए लेकिन, तब तक संजीव की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। उन्होंने पार्टी में दोस्तों के बीच विवाद हुआ। उसके दोस्तों ने ही संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी मौत के बाद वहां से भाग निकले। संजीव की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। वह परिवार में सबसे छोटा था।
उधर, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में हादसे की बात मालूम चली है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed