सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Former BJP state president said- SP created mafia system in the state

Jhansi: बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा ने प्रदेश में माफिया तंत्र खड़ा किया, योगी सरकार में हुआ समाप्त

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 30 Mar 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि युद्ध के समय भी केंद्र सरकार देश के लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रही है। दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास यात्रा के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

Jhansi: Former BJP state president said- SP created mafia system in the state
बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हर जिले में एक-एक माफिया होता था। सपा ने पूरे राज्य में माफिया तंत्र खड़ा किया। योगी सरकार में ये समाप्त हुआ है। अब प्रदेश में कानून का राज है। योगी मॉडल की चर्चा देशभर में हो रही है। रविवार को वह सखी के हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
Trending Videos


पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि युद्ध के समय भी केंद्र सरकार देश के लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रही है। दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास यात्रा के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। विपक्ष का एजेंडा समाज में अनिश्चितता और नकारात्मक एजेंडा चलाने का है। देश की जनता ये सब जानती है। आगामी विधानसभा चुनाव में केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों का लेखा-जोखा जनता के बीच रखेंगे। 2027 में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। इस दौरान एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अखिलेश से नोएडा की जनता पूछेगी, उनके शासनकाल में क्या हुआ
एक सवाल के जवाब में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव लंबे कालखंड के बाद नोएडा जा रहे हैं। सपा के शासन के समय की अराजकता प्रदेश भूला नहीं है। विकास की गति रुक गई थी। भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल था। जब वहां जाएंगे तो जनता निश्चित रूप से इन सब बातों को पूछेगी।



बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed