{"_id":"6a338c07c9d7e64fbd01789d","slug":"jhansi-after-reviewing-crime-and-meeting-with-traders-and-public-representatives-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: एडीजी ने व्यापारी व जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर टटोली कानून-व्यवस्था की नब्ज, कोतवाली का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: एडीजी ने व्यापारी व जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर टटोली कानून-व्यवस्था की नब्ज, कोतवाली का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
एडीजी ने सट्टेबाजों के विरुद्ध हुई कार्रवाई की प्रशंसा कर कहा कि अभियान अभी थमा नहीं है, वांछितों की गिरफ्तारी के साथ सट्टेबाजी में जिनके नाम प्रकाश में आएंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
अपराध समीक्षा बैठक करतीं एडीजी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुधवार व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर जनपद की कानून-व्यवस्था की नब्ज टटोली। पदभार संभालने के बाद पहली बार झांसी आई एडीजी ने उनकी समस्याओं-शिकायतों को सुना और बेहतर सुझावों को अमल में लाने का आश्वासन दिया। सट्टेबाजों के विरुद्ध हुई कार्रवाई की प्रशंसा कर कहा कि अभियान अभी थमा नहीं है, वांछितों की गिरफ्तारी के साथ सट्टेबाजी में जिनके नाम प्रकाश में आएंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा सट्टा, साइबर क्राइम खासकर क्रिप्टो करंसी पर जो कार्रवाई हुई है, उसे संज्ञान लेकर उन्होंने पूरे मामले का अध्ययन किया है। उक्त मामले में जिले के एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति और एएसपी अरीबा नोमान को उन्होंने प्रशस्ति पत्र दिया है। उन्होंने एसएसपी और अधीनस्थों के साथ बैठक कर लाइन ऑर्डर और क्राइम कंट्रोल को लेकर निर्देश दिए हैं।
बंगरा चौकी में आगजनी की घटना को लेकर एडीजी ने कहा कि एसएसपी अपने स्तर पर जांच करा रहे हैं। मुहर्रम को लेकर सीएम के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पहले से तैयारी कर रही है। ताजिया की ऊंचाई निर्धारित हाइट से ज्यादा न बढ़े। सराफा व्यापारियों ने गिरवी रखे सामान व उसके ब्याज को लेकर बढ़ रहे झंझट व झांसी से सटे एमपी बार्डर की पुलिस द्वारा चोरी के ज्वैलरी खरीदने का आरोप लगाकर व्यापारियों को परेशान करने व बाजार में पार्किंग व्यवस्था न होने के बावजूद वाहनों के चालान संबंधी मामलों को उठाया। एडीजी ने व्यापारियों से लिखित समस्याओं को मांगते हुए संयुक्त प्रयास से समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया है। एडीजी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने साइबर क्राइम और सट्टा कार्रवाई की सराहना की। इस मौके पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
समस्याएं सुन एडीजी ने कोतवाली थाने का किया औचक निरीक्षण
एडीजी कानपुर जोन ने एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण कर जनसुनवाई कर फरियादियाें की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। सभी शिकायत का समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण पर थाना कोतवाली पहुंची एडीजी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, भोजनालय, बैरक, मालखाना, कार्यालय की व्यवस्थाएं परखी। अभिलेखों के रख-रखाव व अन्य व्यवस्थाओं पर अफसरों को दिशा-निर्देश जारी किए।
ऑपरेशन जागृति एवं साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम में लिया भाग
पं दीनदयाल सभागार में आयोजित ऑपरेशन जागृति एवं साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम का एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं के प्रति हिंसा, झूठे मुकदमे के चलन को रोकने, किशोर-किशोरियों के पलायन रोकने, साइबर सुरक्षा और बुलिंग से बचाव, सामाजिक बुराइयों और नशे के खिलाफ जागरूकता, कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी दी। इस मौके पर साइबर एक्सपर्ट अमित दुबे ने साइबर अपराध से बचाव एवं घटित होने के बाद अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।