सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: An overbridge will be built at Hansari railway crossing at a cost of Rs 114.91 crore

Jhansi: हंसारी रेलवे क्राॅसिंग पर 114.91 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज, पांच साल लंबे इंतजार के बाद मिली मंजूरी

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 27 May 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

बोर्ड में प्रस्ताव भेजने के करीब डेढ़ साल बाद जाकर इस ओवर ब्रिज को मंजूरी मिली। अफसरों का कहना है कि ओवर ब्रिज करीब 1225 मीटर लंबा होगा। इसका पूरा खर्च रेलवे ही उठाएगा।

Jhansi: An overbridge will be built at Hansari railway crossing at a cost of Rs 114.91 crore
हंसारी रेलवे क्राॅसिंग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पिछले करीब पांच साल से कागजों में उलझे हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवर ब्रिज को आखिरकार मंजूरी मिल गई। ओवर ब्रिज के बन जाने से बिजौली, राजगढ़, बबीना, ललितपुर की तरफ जाने वालों को सुविधा होगी।
Trending Videos


झांसी-ललितपुर रोड कई साल पहले फोर लेन हो चुकी है लेकिन हंसारी रेलवे क्रॉसिंग (समपार संख्या 1131) की वजह से यहां अक्सर ही जाम लगता है। इसको देखते हुए वर्ष 2021 में सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज के लिए सर्वे आरंभ किया था लेकिन सेना, रक्षा एवं रेलवे की वजह से मामला बीच में अटक गया था। यह ओवर ब्रिज फोर लेन का बनाया जाना प्रस्तावित था लेकिन आसपास रक्षा की जमीन होने के नाते एनओसी नहीं मिल पा रही थी। सेतु निगम ने ओवरब्रिज बनाने से हाथ खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यह पूरा काम रेलवे को सौंपा गया। रेलवे की ओर से प्रारंभिक सर्वे करने के बाद 114.91 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। बोर्ड में प्रस्ताव भेजने के करीब डेढ़ साल बाद जाकर इसे ओवर ब्रिज को मंजूरी मिली। अफसरों का कहना है कि ओवर ब्रिज करीब 1225 मीटर लंबा होगा। इसका पूरा खर्च रेलवे ही उठाएगा। सांसद अनुराग शर्मा ने रेलवे की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूर किए जाने पर हर्ष जताते हुए इसके लिए रेलमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर उन्होंने पिछले दिनों रेल मंत्री से मुलाकात की थी, जिसे रेलमंत्री ने मान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed