{"_id":"6a16ab4e95cf6ce2120de732","slug":"jhansi-if-the-day-was-hot-the-night-was-also-tormenting-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दिन तप रहा तो रात भी सता रही, लगातार चौथे दिन झांसी की रात प्रदेश में रही सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दिन तप रहा तो रात भी सता रही, लगातार चौथे दिन झांसी की रात प्रदेश में रही सबसे गर्म
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 27 May 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बहुत हल्की बारिश, गरज के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लगातार चौथे दिन झांसी की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। नौतपा के दूसरे दिन के तापमान में जरूर आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई लेकिन सूरज की तेज तपिश और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। हाल यह है कि देर रात दो से तीन बजे तक बी गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने बुधवार को भी ऐसी ही गर्मी के आसार जताए हैं।
मंगलवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप में लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। हालांकि, दोपहर सवा एक बजे के आसपास कुछ देर के लिए बादल छा गए। इसके बाद फिर आसमान साफ हुआ और चटक धूप निकली। साथ ही लू के थपेड़े लोगों को झेलने पड़े। सूरज ढलने के बावजूद वातावरण में गर्माहट बनी रही।
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब बुधवार को भी लू और तेज धूप का लोगों को सामना करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बहुत हल्की बारिश, गरज के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है। शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Trending Videos