सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Ashish Upadhyay is being taken on remand to break the backbone of the gang

Jhansi: आशीष उपाध्याय को रिमांड पर लेकर गिरोह की रीढ़ तोड़ने की तैयारी, कई सफेदपोश भी पुलिस के रडार पर

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 03 May 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर सट्टा गिरोह की रीढ़ तोड़ने की तैयारी में है। न केवल जिले के सफेदपोश पुलिस की रडार पर हैं, बल्कि मध्य प्रदेश की सीमा तक के सटोरिये लपेटे में आने वाले हैं।
 

Jhansi: Ashish Upadhyay is being taken on remand to break the backbone of the gang
भाजपा नेता आशीष उपाध्याय। - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के सटोरियाें के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन 720 धीरे-धीरे रंग लाने लगा है। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर सट्टा गिरोह की रीढ़ तोड़ने की तैयारी में है। न केवल जिले के सफेदपोश पुलिस की रडार पर हैं, बल्कि मध्य प्रदेश की सीमा तक के सटोरिये लपेटे में आने वाले हैं।
Trending Videos


ऑपरेशन 720 मची खलबली
ठोस कार्रवाई न होने से महानगर में सट्टा कारोबार की जड़ें दिनों-दिन मजबूत होती रहीं। इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंचीं। मुख्यालय स्तर से जब दबाव बढ़ा तो स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और ऑपरेशन 720 शुरू कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस के हाथ जब सत्ताधारी दल के नेताओं तक पहुंचे तो शहर में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी में भी छापा मारेगी झांसी पुलिस
प्रेमनगर पुलिस ने जहां भाजपा के प्रेमनगर मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र परिहार को गिरफ्तार किया वहीं नवाबाद पुलिस ने एक अरब रुपये के सट्टा कारोबार का खुलासा कर सीधे भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं सहकारिता बैंक निदेशक आशीष उपाध्याय को भी दबोच लिया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुलकर सामने आए हैं, जिससे सट्टा नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आशीष को रिमांड पर लेने का प्रयास चल रहा है। उसके पास से बरामद मोबाइल व छानबीन में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब झांसी के अलावा मध्य प्रदेश तक छापामार कार्रवाई करने की तैयारी में है।

उठी निष्पक्ष जांच की मांग
भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की पत्नी रचना उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। रचना ने पति को षड्यंत्र के तहत फंसाने का आराेप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed