फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Body of a young man, who had left home saying he was going to the temple

Jhansi: मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, घर से 100 मीटर दूर हुई घटना

Mon, 10 Aug 2026 12:22 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 10 Aug 2026 12:22 PM IST
सार

सुबह करीब पांच बजे उसका शव फंदे से लटका देखा गया तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू क दी है।

विज्ञापन
Jhansi: Body of a young man, who had left home saying he was going to the temple
कौशल यादव, फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्सा थाना क्षेत्र के गेवरा गांव में रविवार शाम मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले कौशल यादव (29) का शव सोमवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुबह करीब पांच बजे उसका शव फंदे से लटका देखा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उसके आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


कौशल की पत्नी रागिनी ने बताया कि रविवार रात पति मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। गांव के मंदिर में रामधुन चल रही थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर वह बच्चों के साथ सो गईं। सुबह उन्हें पति की मौत की जानकारी हुई। कौशल पिता श्रीलाल यादव और मां लक्ष्मी के साथ गांव में रहते था। वह खेती-किसानी के साथ दूध बेचने का काम भी करता था। उसका बड़ा भाई मनोहर यादव मुंबई में निजी काम करता है। कौशल के दो बच्चे हैं। इनमें पांच वर्षीय बेटी आरुषि और छोटा बेटा आर्यन हैं। पुलिस उसके आत्महत्या की आशंका जाता रही है।
विज्ञापन


रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या की बात सामने आई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed