{"_id":"6a796175a03c65539c0cf3a7","slug":"jhansi-accused-in-pocso-and-molestation-case-hangs-himself-within-police-station-premises-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: थाने में बुजुर्ग पुजारी ने लगाई फांसी, अस्पताल में मौत, पॉक्सो व छेड़खानी के लगे थे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: थाने में बुजुर्ग पुजारी ने लगाई फांसी, अस्पताल में मौत, पॉक्सो व छेड़खानी के लगे थे आरोप
Mon, 10 Aug 2026 11:02 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:02 AM IST
सार
मृतक पुजारी के बेटे का कहना है उसके पिता पर गलत आरोप लगाए गए थे। जिसे वह सहन नहीं कर सके और आत्मघाती कदम उठा लिया। वहीं, इस मामले में एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
गुरसराय थाना एवं बुजुर्ग राजेंद्र फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरसराय थाने में बुजुर्ग पुजारी ने अपनी ही गमछे से फंदा लगा लिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। पुजारी पर पॉक्सो व छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। वहीं, इस मामले में एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी है। एसएसपी का कहना है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
गांव के ही मंदिर में था पुजारी
सिंघार गांव निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। पॉक्सो एवं छेड़खानी के मामले में बुजुर्ग को थाने लाया गया था। सोमवार की सुबह थाने परिसर में उसने अपने ही गमछे से फांसी लगा ली। घटना के होते ही पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे का कहना है उसके पिता पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह गलत है, वह यह आरोप सहन नहीं कर सके और उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। रात में वह अपने पिता से थाने में मिला था तब तक वह ठीक थे। सुबह करीब सात बजे वह थाने पहुंचा तब उसे घटना के बारे में जानकारी हुई।
एसएसपी ने एसपी देहात काे सौंपी जांच
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गुरसराय थाने से गमछे से जान देने के प्रयास की सूचना मिली थी। मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसएसपी...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन