{"_id":"6a374feecd1bcdd6b50b841e","slug":"jhansi-cm-performs-yoga-at-the-foothills-of-the-fort-delivers-a-message-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सीएम ने किले की तलहटी में किया योग, कहा- बुढ़ापा और रोग से बचना है तो इसे कार्यशैली का बनाएं हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सीएम ने किले की तलहटी में किया योग, कहा- बुढ़ापा और रोग से बचना है तो इसे कार्यशैली का बनाएं हिस्सा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 21 Jun 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
सार
सीएम योगी ने कहा कि जिसके पास योग से तपा शरीर है वहां न रोग है, न बीमारी है और न ही बुढ़ापा है। इन तीनों से बचना है तो नियमित इसे अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाना होगा।
झांसी किले की तलहटी के मैदान में आयोजित योग शिविर में सीएम योगी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किले की तलहटी के मैदान में योग किया। योग शिविर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लखनऊ से आए प्रशिक्षक अभिषेक मिश्रा, सुधीर प्रजापति, अनुसया नरवरे सभी को योग कराया। सीएम ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है।
योग करते सीएम।
- फोटो : संवाद
सीएम योगी आदित्यनाथ ने योग करने के पहले शिविर में मौजूद लोगों से कहा कि भगवान शिव से चली यह परंपरा योगियों ने अलग-अलग कालखंड में पूरी दुनिया में फैलाया। एक समय था हम इसे विस्मत कर चुके थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कारण हम अपने विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। जिसके पास योग से तपा शरीर है वहां न रोग है, न बीमारी है और न ही बुढ़ापा है। इन तीनों से बचना है तो नियमित इसे अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाना होगा। इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है।
झांसी किले की तलहटी के मैदान में सीएम योगी...
झांसी किले की तलहटी के मैदान में सीएम योगी...