सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Controversy surrounds Guwahati visit; four out of nine councillors fail to go

Jhansi: विवादों के भंवर में गुवाहटी भ्रमण, नौ में चार पार्षद गए ही नहीं, ट्रैवल एजेंसी को किया जा चुका भुगतान

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 01 Apr 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
सार

नगर निगम हर वर्ष पार्षदों को शैक्षणिक भ्रमण पर देश के विभिन्न शहरों में भेजता है, ताकि वे वहां के नगर निकायों की कार्यप्रणाली को समझकर स्थानीय स्तर पर सुधार के सुझाव दे सकें।

Jhansi: Controversy surrounds Guwahati visit; four out of nine councillors fail to go
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम के पार्षदों का गुवाहटी भ्रमण इस बार विवादों में आ गया है। नौ पार्षदों के दल में से चार शैक्षणिक भ्रमण पर गए ही नहीं, जबकि निगम प्रशासन की ओर से ट्रैवल एजेंसी को करीब चार लाख रुपये का अग्रिम भुगतान किया जा चुका है।
Trending Videos


नगर निगम हर वर्ष पार्षदों को शैक्षणिक भ्रमण पर देश के विभिन्न शहरों में भेजता है, ताकि वे वहां के नगर निकायों की कार्यप्रणाली को समझकर स्थानीय स्तर पर सुधार के सुझाव दे सकें। हालांकि, इस बार भी यह भ्रमण विवादों में घिर गया। बताया गया कि गुवाहटी टूर के लिए नौ पार्षदों के पैकेज का 50 प्रतिशत भुगतान पहले ही ट्रैवल एजेंसी को कर दिया गया था। प्रत्येक पार्षद पर करीब 90 हजार रुपये खर्च होना है। इस हिसाब से लगभग चार लाख रुपये अग्रिम दिए गए। पार्षदों का दल 29 मार्च को वंदे भारत ट्रेन से झांसी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, जहां से वे फ्लाइट से गुवाहटी पहुंचे। हालांकि, टूर पर केवल पांच पार्षद ही गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पार्षद नरेंद्र किशोर ने पहले ही नगर आयुक्त को पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए भ्रमण पर जाने में असमर्थता जता दी थी। वहीं टूर पर जाने वालों में दिनेश प्रताप सिंह, आशीष तिवारी, राखी परिहार, महेंद्र ग्वाला और नीता यादव शामिल हैं जबकि टूर पर न जाने वाले पार्षदों में अतुल कुमार, शबनम और अलका श्रीवास शामिल हैं। इन्होंने निगम प्रशासन को कोई आधिकारिक सूचना भी नहीं दी है। इनमें से एक पार्षद के परिजन ने उनके भ्रमण पर जाने का दावा किया, लेकिन देर रात तक कोई प्रमाण या फोटो उपलब्ध नहीं कराई गई।


दो बाहरी लोगों के साथ जाने की चर्चा
इसे संयोग कहें या पूर्व निर्धारित योजना, लेकिन पांच पार्षदों के साथ यात्रा के दौरान दो बाहरी लोगों के भी शामिल होने की चर्चा है। इनमें एक भाजपा का मंडल पदाधिकारी और दूसरा नगर निगम से जुड़े एक ठेकेदार का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

इनका यह है कहना
जिन पार्षदों को गुवाहटी भ्रमण की अनुमति दी गई थी, उनमें से केवल एक ने पारिवारिक कारणों से न जाने की सूचना दी है। पार्षदों के लौटने पर जियो टैग फोटो ली जाएगी। पूरी जांच के बाद ही बिलों के भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। - आकांक्षा राणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed