सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Body of a youth found hanging in a hotel; he had come from Tikamgarh in search of work.

Jhansi: होटल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, टीकमगढ़ से काम-धंधे की तलाश में आया था

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 01 Apr 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
सार

कमरे के अंदर से दुर्गंध आने पर अनहोनी की आशंका के चलते होटल संचालक ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Jhansi: Body of a youth found hanging in a hotel; he had come from Tikamgarh in search of work.
होटल के कमरे में झूलता मिला शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

होटल में ठहरे युवक का शव मंगलवार को फंदे से झूलता मिला। अंदर से दुर्गंध आने पर अनहोनी की आशंका के चलते होटल संचालक ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। युवक काम-धंधे की तलाश में आया था।
Trending Videos


नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहा से कचहरी चौराहा जाने वाले मार्ग पर एक होटल है। तीन दिन पूर्व टीकमगढ़ के नचवारा मोहल्ले में रहने वाले हरि सिंह (30) ने झांसी में काम दिलाने की बात कहते हुए ठहरने के लिए होटल में कमरा मांगा। होटल संचालक घनेंद्र सिंह भी टीकमगढ़ का रहने वाला है, इस कारण वह हरि सिंह को पहचानता था। घनेंद्र ने उसे ठहरने के लिए कमरा नंबर 304 दे दिया। शहर के एक होटल में नौकरी दिलाने की बात भी हुई, लेकिन हरि सिंह को काम पसंद नहीं आया। वहीं, दो दिन से हरि सिंह बाहर नहीं निकला तो होटल संचालक कमरे पर पहुंचा। वहां से दुर्गंध आने पर उसे संदेह हुआ। घनेंद्र ने खिड़की से झांककर देखा तो हरि सिंह का शव पंखे से लटका दिखा। वह घबरा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नवाबाद रवि श्रीवास्तव ने बताया कि होटल मालिक व हरि सिंह एक की जगह के हैं। इस कारण होटल संचालक ने कमरा दिया था। वह तीन दिन से होटल में ठहरा था, लेकिन कोई काम धंधा नहीं मिला। साक्ष्यों के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed