सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Dumper truck crushes a teacher on a scooter; accident occurred while she was returning home from schoo

झांसी: डंपर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा, स्कूल से घर जाते समय हुआ हादसा, मृतका के भाई ने दर्ज कराया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 01 Apr 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

नयागांव आजादपुरा नहर की पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। शिक्षिका सड़क पर गिर गई और डंपर उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही शिक्षिका की मौत हो गई।

Jhansi: Dumper truck crushes a teacher on a scooter; accident occurred while she was returning home from schoo
हादसे में शिक्षिका की मौत।
विज्ञापन

विस्तार

नयागांव आजादपुरा के पास नहर के समीप तेज रफ्तार डंपर ने मंगलवार दोपहर में स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंद दिया। शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos


सीपरी बाजार थाने के अत्रि गार्डन के समीप रहने वाली शिक्षिका सिमरन चौहान (25) भेल चौकी क्षेत्र स्थित एक स्कूल में शिक्षक थी। सिमरन स्कूल से स्कूटी लेकर दोपहर में घर लौट रही थी। नयागांव आजादपुरा नहर की पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। शिक्षिका सड़क पर गिर गई और डंपर उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रेमनगर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मृतका के भाई अंकित की तहरीर पर मामला दर्ज कर डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed