सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Girlfriend and wife fight in the middle of the road, video goes viral

Jhansi: प्रेमिका और पत्नी में बीच सड़क पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, मऊरानीपुर क्षेत्र का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 06 Jun 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। शुक्रवार को पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी और प्रेमिका आपस में भिड़ गई।
 

Jhansi: Girlfriend and wife fight in the middle of the road, video goes viral
प्रेमिका और पत्नी को अलग करता पति। - फोटो : वायरल वीडियो।
विज्ञापन

विस्तार

मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर शुक्रवार को दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे और मारपीट हुई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस ''हाई वोल्टेज ड्रामे को भीड़ कैमरे में कैद करने में जुटी रही। मगर कोई छुड़वाने की कोशिश नहीं कर सका। मारपीट का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जो अब क्षेत्र में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
Trending Videos


एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। आरोप है कि पत्नी को छोड़ कर पति अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। शुक्रवार को पत्नी ने अपने पति को सरकारी अस्पताल के गेट के पास उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रेमिका के साथ पति को देखते ही पत्नी का पारा चढ़ गया। दोनों महिलाओं के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में तब्दील हो गई। एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और सड़क पर ही मारपीट करने लगीं। काफी देर तक अस्पताल के गेट पर तमाशा चलता रहा और लोग बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल में वीडियो कैद करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो संज्ञान में आया है। किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली में कोई लिखित शिकायत या सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मारपीट का वायरल वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed