{"_id":"6a240cfb4f72cde67b03d84b","slug":"jhansi-nephew-killed-with-sword-due-to-old-rivalry-uncle-in-critical-condition-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पुरानी रंजिश में भतीजे की तलवार मारकर हत्या, चाचा की हालत नाजुक, घटना से इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पुरानी रंजिश में भतीजे की तलवार मारकर हत्या, चाचा की हालत नाजुक, घटना से इलाके में सनसनी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 06 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवानी होटल के पास पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने चाचा-भतीजे पर तलवार और फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल भतीजे की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई जबकि चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना सीपरी बाजार, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में शिवानी होटल के पास पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने चाचा-भतीजे पर तलवार और फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल भतीजे की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई जबकि चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, सीपरी बाजार पुलिस ने होटल मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर रोड स्थित शिवानी होटल के पीछे रहने वाले गौरीशंकर शुक्रवार देर रात अपने चाचा मुरारी के साथ क्षेत्र में लगी विद्युत डीपी की जांच करने पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद होटल मालिक आनंद यादव और उसके साथियों से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तलवार और फरसे से हमला कर दिया। हमले में गौरीशंकर और मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया।
संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस
घायल मुरारी का उपचार चल रहा है। गौरी शंकर के परिजनों का आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले होटल कर्मचारियों द्वारा मंदिर के पास शराब पीने और गंदगी फैलाने का विरोध करने पर विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आनंद यादव, चिराग, रिंकू, सौरभ और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देतीं एसपी प्रीति सिंह...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन