सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: ITI female instructor caught red-handed taking a bribe of Rs 6,000

Jhansi: महिला अनुदेशक छह हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, छात्रों की शिकायत पर एंटी करप्शन ने दबोचा; वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 10 Apr 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी महिला अनुदेशक छात्रों से उनकी परीक्षा सत्यापन के एवज में घूस मांग रहीं थी। सौदा तीन-तीन हजार में तय हुआ। इसके बाद छात्रों की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर महिला कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
 

Jhansi: ITI female instructor caught red-handed taking a bribe of Rs 6,000
आईटीआई महिला अनुदेशक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊरानीपुर में एंटी करप्शन टीम ने संस्थान की महिला अनुदेशक को छात्रों से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी महिला अनुदेशक छात्रों से उनकी परीक्षा सत्यापन के एवज में घूस मांगी रही थी। पीड़ित छात्रों की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos


छात्रों के अनुराेध पर तीन-तीन हजार में तय हुआ सौदा
आईटीआई में तैनात अनुदेशक रेनू वर्मा वर्तमान में तीन प्रमुख ट्रेडों मैकेनिकल कंज्यूमर, आईसीटीसीएम और कोपा की हेड के रूप में कार्यरत हैं। पीड़ित छात्र वेदान्त अहिरवार और बोबीराजा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी आगामी सीबीटी परीक्षा से पूर्व होने वाले वेरिफिकेशन और प्रवेश पत्र जारी करने के एवज में अनुदेशक द्वारा 5 हजार रुपये की रुपये प्रति छात्र की मांग की जा रही है। छात्रों के काफी अनुरोध के बाद सौदा 3 हजार रुपये प्रति छात्र पर तय हुआ। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए छात्रों ने इसकी गुप्त शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी इकाई से की। शिकायत की पुष्टि होने पर एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शुक्रवार सुबह लगभग 11:22 बजे, जैसे ही छात्रों ने राजकीय आईटीआई परिसर के प्रथम तल पर स्थित वर्कशॉप में रेनू वर्मा को केमिकल लगे हुए कुल 6,000 रुपये (3-3 हजार प्रत्येक छात्र) सौंपे, टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए, तो वे रसायनों के कारण गुलाबी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी टीम
इस सफल छापेमारी का नेतृत्व निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह ने किया। टीम में निरीक्षक श्याम सिंह, इरशाद खां, राहुल कुशवाहा सहित 12 सदस्य शामिल रहे। टीम आरोपी महिला को लेकर तत्काल मऊरानीपुर कोतवाली पहुंची। जहां उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।


कार्रवाई के दौरान का वीडियो...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed