सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health: If you don't know this before giving ORS to children, it can be dangerous

Health: बच्चों को ओआरएस देने से पहले यह नहीं जाना तो हो सकता है खतरनाक, इस तरह करें इस्तेमाल

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Apr 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

दस्त में ओआरएस बच्चों के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। लेकिन यदि इसको बनाने में गलती की तो इसका इस्तेमाल बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है।

Health: If you don't know this before giving ORS to children, it can be dangerous
ओआरएस का घोल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाल रोग ओपीडी में डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ जाती है। इस रोग में बच्चों के लिए ओआरएस बेहद ही लाभकारी होता है। लेकिन यदि इसको बनाने में गलती की तो इसका असर बच्चे पर उल्टा पड़ सकता है। ओआरएस बनाते समय पानी के अनुपात के साथ कई बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
Trending Videos



यह है घोल बनाने की विधि
रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ओमशंकर चौरसिया का कहना है गर्मियों में सबसे ज्यादा बच्चे डायरिया के शिकार होते हैं। इस समस्या से बचने के लिए बच्चों को ओआरएस घोल का देना चाहिए। दस्त में ओआरएस अमृत के समान होता है। लेकिन देखा गया है कि माता-पिता इसको ठीक से बनाते नहीं है। अक्सर थोड़े से ओआरएस में पानी मिलाकर बच्चे को दे दिया जाता है। ऐसा नहीं करना चाहिए। सामान्यतः बाजार में दो तरह के ओआरएस आता हैं एक 200 एमएल का छोटा पैकेट और दूसरा 1 लीटर का बड़ा पैकेट। छोटा पैकेट हो या बड़ा पैकेट इसको एक बार में पूरा बनाना चाहिए। इसमें पानी काे मिलाते समय सही अनुपात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस घोल को हम 12 घंटे तक रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओआरएस से संबंधित जानकारी देते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ओमशंकर चौरसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed