{"_id":"69dc35c243a6b28ae401c817","slug":"jhansi-young-woman-murdered-by-slitting-her-throat-body-of-young-man-found-hanging-from-a-tree-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: युवती की गला रेतकर हत्या, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: युवती की गला रेतकर हत्या, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
सार
निवाड़ी के सेंदरी थाना इलाका में डिमरपुरा-पूंछा पहाड़ियों पर युवक-युवती का शव बरामद हुआ। दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य पहलुओं पर छानबीन करने में जुटी है।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करती निवाड़ी पुलिस।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
निवाड़ी के सेंदरी थाना इलाका में डिमरपुरा-पूंछा पहाड़ियों पर युवक-युवती का शव बरामद हुआ। युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी जबकि युवक का शव फंदे के सहारे पेड़ से लटका था। युवक टहरौली के सिलोरी गांव का रहने वाला है। दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अफसर भी मौके पर जा पहुंचे। अभी दोनों की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य पहलुओं पर छानबीन करने में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि टहरौली के सिलोरी गांव निवासी चंद्रभान रायकवार (24) उर्फ हरेंद्र की बातचीत सेंदरी के गुलेटर गांव निवासी वर्षा रायकवार (19) से होती थी। वर्षा उसकी बहन मोहनी की चचेरी ननद थी। वर्षा का उसके घर भी आना-जाना था। पुलिस दोनों के बीच प्रेम संबंध की आशंका जता रही है। रविवार दोपहर चंद्रभान का शव पेड़ से तौलिया और दुपट्टे के सहारे बने फंदे से लटका मिला। पांव जमीन पर टिका था। वहीं, करीब 100 मीटर दूर वर्षा का शव जमीन पर पड़ा था। उसकी गर्दन धारदार हथियार से कटी थी। शव के पास बांका, पानी की बोतल, रोटी, प्याज, टमाटर और मोटरसाइकिल खड़ी मिली, हालांकि शव के आसपास खून के निशान नहीं थे। शव मिलने की सूचना पर चंद्रभान के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि चंद्रभान की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। शुक्रवार को पत्नी को घर लाया था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कटेरा जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों ने प्रेम प्रसंग की बात से इन्कार किया है। वहीं, वर्षा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कुएं पर जाने की बात कहकर निकली थी। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। रविवार सुबह ही पिता किशोरी ने सेंदरी थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डा. राय सिंह नरवरिया का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उनके मोबाइल के सीडीआर भी निकालकर जांच कराई जा रही है।
Trending Videos