सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Registration for selling wheat could not be completed; multiple attempts were made at the CSC, but they proved unsuccessful.

Jhansi News: गेहूं बेचने के लिए नहीं हो सका पंजीकरण, सीएससी पर कई बार किया प्रयास लेकिन रहे विफल

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Registration for selling wheat could not be completed; multiple attempts were made at the CSC, but they proved unsuccessful.
विज्ञापन

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। किसान गेहूं की फसल काटने के बाद उपज लेकर क्रय केंद्रों पर आ रहे हैं। लेकिन रविवार को किसान पंजीकरण के लिए परेशान रहे। कई बार आवेदन करने के बाद भी उनका पंजीकरण नहीं हो सका।

रविवार को किसान पंजीकरण कराने के लिए सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) पर पहुंचे लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण पंजीकरण नहीं हो सका। शाम तक सर्वर का इंतजार करने के बाद किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। बड़ागांव के किसान रामसिंह ने बताया कि सुबह से शाम हो गई लेकिन पंजीकरण नहीं हो सका। चिरगांव निवासी दामोदर ने भी पंजीकरण न हो पाने की जानकारी दी। खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि ओटीपी प्राप्त होने में समस्या आ रही थी। शाम के बाद समस्या को दूर कर दिया गया है। किसान पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






गेहूं की फसल बेचने के लिए आवश्यक दस्तावेज लेकर जनसुविधा केंद्र पर सुबह 11 बजे पहुंचा पर शाम तक पंजीकरण नहीं हो सका। - अविनाश भार्गव, किसान नेता


गेहूं में नमी होने के कारण क्रय केंद्र से वापस न आना पड़े इसलिए उपज को अच्छी धूप दिखा दी। जनसुविधा केंद्र पर पंजीकरण कराने पहुंचे पर शाम तक सफल नहीं हुए। - मोहर सिंह राजपूत, मवई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed