सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shopkeeper's head was broken by hitting him with the butt of a pistol

Jhansi News: तमंचे की बट मारकर दुकानदार का फोड़ा सिर

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's head was broken by hitting him with the butt of a pistol
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

झांसी। कोछाभांवर स्थित एक दुकान में कुछ लोगों ने घुसकर मारपीट की। दुकानदार पर तमंचे की बट से हमला करके उसका सिर फोड़ दिया। घायल दुकानदार ने नवाबाद थाने में छह आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोछाभांवर निवासी राहुल यादव ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब 7:50 बजे वह अपनी दुकान पर पिता के साथ बैठा था, तभी गांव के विकास यादव, विशाल यादव, अक्षांश यादव, देवांश यादव समेत अन्य दुकान में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया। हमले में राहुल के सिर एवं कान पर चोट आ गई। आरोपी मारपीट के बाद जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed