सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Son who came to get his mother treated suffered a heart attack

Jhansi: मां का इलाज कराने आए बेटे को आया अटैक, भर्ती कराने के बाद तोड़ा दम

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 13 Apr 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
सार

राजपाल मां के बेहद करीब था। उसकी तबीयत खराब होने से वह परेशान था। मां को अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान उसे अचानक अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। 

Jhansi: Son who came to get his mother treated suffered a heart attack
मृतक राजपाल यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मां को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मां को भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद अस्पताल में वह अचेत होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। एक तरफ मां बिस्तर पर जिंदगी से लड़ रही थी, दूसरी तरफ उसका बेटा चला गया। यह मंजर देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
Trending Videos


समथर थाना के चिरगांव खुर्द निवासी राजपाल यादव (35) की मां मनु आठ अप्रैल को गेहूं के बोरे से दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हालत में सुधार न होने पर शनिवार को राजपाल ने मां को महारानी लक्ष्मीबाई पार्क के सामने एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। मां की हालत में सुधार होने की बात राजपाल ने फोन करके परिजनों को बताई थी। रविवार सुबह करीब छह बजे राजपाल की पत्नी कांति के कॉल करने पर फोन नहीं उठा। दोबारा फोन करने पर डॉक्टरों ने बताया कि राजपाल को अटैक आया है। यह सुनकर पत्नी भी आ गई। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि राजपाल मां के बेहद करीब था। उसकी तबीयत खराब होने से वह परेशान था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed