Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
GST evasion kingpin arrested; 80 fake firms were created using SIM cards in the names of drug addicts after luring them
{"_id":"69d8419f13658bc2e504bc4f","slug":"video-gst-evasion-kingpin-arrested-80-fake-firms-were-created-using-sim-cards-in-the-names-of-drug-addicts-after-luring-them-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीएसटी चोरी में बीटेक पास सरगना गिरफ्तार, नशेड़ी युवकों को प्रलोभन देकर उनके नाम की सिम से बनाई थीं 80 फर्जी फर्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी चोरी में बीटेक पास सरगना गिरफ्तार, नशेड़ी युवकों को प्रलोभन देकर उनके नाम की सिम से बनाई थीं 80 फर्जी फर्में
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:48 AM IST
Link Copied
पुलिस ने एक करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बीटेक पास सरगना को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया। आरोपी वीरेंद्र कुमार, वर्तमान में रोहिणी (दिल्ली) में रह रहा था, जबकि मूल रूप से सिरसा (हरियाणा) का निवासी है। वह गरीब और नशे की लत वाले युवकों को प्रलोभन देकर उनके नाम पर सिम कार्ड लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और इनके जरिये बोगस फर्म बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम करता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से 39 मोबाइल सिम, दो लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी देश के विभिन्न राज्यों में करीब 80 फर्जी फर्म बनाकर विभाग को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंचा चुका है।
सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बृहस्पतिवार को बताया कि नवाबाद थाने में राज्यकर अधिकारी अनिल कुमार यादव की तहरीर पर पिछले साल 10 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि हाथरस निवासी दुर्गेश कुमार के नाम से झांसी के तालपुरा क्षेत्र में डीके इंटरप्राइजेज के नाम से फर्जी जीएसटी फर्म पंजीकृत कराई गई थी। मौके पर जांच में मकान मालिक ने ऐसी किसी फर्म या व्यक्ति की जानकारी से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।