{"_id":"69c343d95288e659f60a041a","slug":"jhansi-land-purchase-for-link-expressway-begins-today-15-deeds-signed-on-the-first-day-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीद आज से, पहले दिन 15 बैनामे, शासन से जारी हो चुके एक हजार करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीद आज से, पहले दिन 15 बैनामे, शासन से जारी हो चुके एक हजार करोड़ रुपये
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार
अंबावाय से जालौन स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तक प्रस्तावित यह लिंक एक्सप्रेस-वे यूपीडा द्वारा बनाया जा रहा है। करीब 115 किलोमीटर लंबा यह मार्ग झांसी के 63 गांवों से होकर गुजरेगा।
एक्सप्रेस-वे (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी। पहले दिन बैनामा के लिए जिला प्रशासन ने 15 किसानों की सूची तैयार की है। शासन से इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
झांसी के अंबावाय से जालौन स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तक प्रस्तावित यह लिंक एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा बनाया जा रहा है। करीब 115 किलोमीटर लंबा यह मार्ग झांसी की गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील के 63 गांवों से होकर गुजरेगा। परियोजना के लिए लगभग 1052 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है।
जिला प्रशासन ने टहरौली और गरौठा तहसील में जमीन खरीद के लिए दरें तय कर ली हैं। किसानों से सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देकर जमीन खरीदी जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय के अनुसार, पहले दिन बैनामे के लिए चयनित किसानों की सूची तैयार कर ली गई है और रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सिक्स लेन से शुरुआत, भविष्य में आठ लेन तक विस्तार
लिंक एक्सप्रेस-वे को प्रारंभ में छह लेन का बनाया जाएगा। भविष्य में यातायात बढ़ने पर इसे आठ लेन तक विस्तारित करने की योजना है। इसके लिए दोनों ओर अतिरिक्त भूमि पहले से सुरक्षित रखी जा रही है।
Trending Videos