सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Student commits suicide four days after her elder sister goes missing

Jhansi: बड़ी बहन के लापता होने के चार दिन बाद छात्रा ने जहर निगलकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 25 Mar 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

छात्रा के परिजन उसी गांव के कुछ युवकों और उनके परिजनों पर धमकाने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इससे परेशान होकर छात्रा ने जहर निगलकर जान दी।

Jhansi: Student commits suicide four days after her elder sister goes missing
छात्रा ने की सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मोंठ क्षेत्र के पावई गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बड़ी बहन के कथित अपहरण के बाद मिल रही धमकियों से परेशान छोटी बहन ने जहर निगलकर जान दे दी। छात्रा के परिजन उसी गांव के कुछ युवकों और उनके परिजनों पर धमकाने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इससे परेशान होकर छात्रा ने जहर निगलकर जान दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Trending Videos


पावई निवासी किसान कौशल किशोर की बेटी मुस्कान (21) चिरगांव स्थित महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी। वह 19 मार्च को दोपहर बाद तीन बजे अपनी बहन दीपिका के साथ चिरगांव के रामनगर तिराहे से घर लौट रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग दीपिका को अगवा कर ले गए, जिसकी गुमशुदगी चिरगांव थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी होने के कारण मुस्कान को आरोपी पक्ष द्वारा लगातार फोन पर धमकियां दी जा रही थीं। इससे वह मानसिक रूप से काफी तनाव में थी। पिता को भी मुस्कान ने यह बात बताई। सोमवार शाम घर पर अकेली होने के दौरान उसने कमरे में जहर निगल लिया। अचेत अवस्था में मिलने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। यहां डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। हालत नाजुक होने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक एवं उसके परिजनों के लगातार धमकाने की वजह से मुस्कान ने जहर निगलकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मोंठ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। युवती के मोबाइल के कॉल डिटेल रिकाॅर्ड (सीडीआर) के आधार पर धमकी देने वालों की पहचान की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed