सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Miscreants robbed a couple on a bike at gunpoint

Jhansi: बाइक सवार दंपती पर तमंचा लगाकर बदमाशों ने लूटा, परासई से दिनारा जाते समय हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 03 May 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बाइक पर सवार दंपती का पीछा कर रहे बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Jhansi: Miscreants robbed a couple on a bike at gunpoint
तमंचा लगाकर लूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाइक पर सवार दंपती का पीछा कर रहे बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos


रक्सा थाना क्षेत्र के गांव परासई का कल्याण पत्नी राधा के साथ बाइक से दिनारा जा रहा था। गांव से पांच किलोमीटर दूर बाइक सवार येबरन यादव निवासी राजापुर थाना रक्सा व गांव परासई के दीपक यादव व रिंकू यादव तथा चार अज्ञात साथियों ने बाइक को ओवरटेक कर उसे रोक लिया। तमंचा दिखाते हुए पत्नी का सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार व 19 हजार रुपये के अलावा बाइक लूटकर भाग गए। कल्याण का आरोप है कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके व पत्नी के साथ मारपीट की। रक्सा पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed