सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Municipal Corporation executive meeting today

Jhansi: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आज, कई मुद्दों पर हंगामे के आसार, 490 करोड़ के बजट पर भी लगेगी मुहर

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 25 Mar 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक 94 दिन पहले हुई थी। बैठक में कई मुद्दों पर हंगामा हुआ था। बैठक में इन मुद्दों पर भी सदस्य अफसरों से जवाब मांगेंगे। पूछेंगे कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

Jhansi: Municipal Corporation executive meeting today
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम में बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक होगी। 490 करोड़ के मूल बजट पर भी मुहर लगेगी। कई मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं। विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से दिए जाएंगे।
Trending Videos


नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक 94 दिन पहले हुई थी। बैठक में कई मुद्दों पर हंगामा हुआ था। महानगर के मुख्य मार्गों पर 60 खानपान की वैन खड़ी होने के बावजूद 23 से ही किराया जमा करवाने पर भी सदस्यों ने अफसरों को घेरा था। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें खराब होने के बावजूद 15-15 दिन तक नहीं सुधारने पर भी विद्युत विभाग का स्टाफ सदस्यों के निशाने पर रहा था। खंडेराव गेट से कोतवाली के आगे तक अतिक्रमण के मुद्दे की भी गूंज रही थी। अब बुधवार को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में भी इन मुद्दों पर सदस्य अफसरों से जवाब मांगेंगे। पूछेंगे कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है। साथ ही वर्ष 2026-27 का मूल बजट भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed