सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: NHAI has initiated an investigation into overloaded vehicles passing through toll without number plate

Jhansi: टोल से गुजर रहे बिना नंबर प्लेट ओवरलोड वाहनों पर एनएचएआई ने बैठाई जांच, तलब होंगे सीसीटीवी फुटेज

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 29 May 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अब एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बबीना समेत जिले के सभी टोल प्लाजा की जांच शुरू करा दी है। बताया गया है कि सभी टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलब की जाएगी।
 

Jhansi: NHAI has initiated an investigation into overloaded vehicles passing through toll without number plate
टोल से निकलता बिना नंबर प्लेट ओवर लोड वाहन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अवैध खनन कर रेत से भरी गाड़ियां बृहस्पतिवार को भी बिना नंबर प्लेट के खुलेआम बबीना टोल प्लाजा से गुजरती रहीं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अब एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के परियोजना निदेशक ने बबीना समेत जिले के सभी टोल प्लाजा की जांच शुरू करा दी है। बताया गया है कि सभी टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलब की जाएगी। जिस भी टोल प्लाजा से बिना नंबर प्लेट डंपर गुजरता मिला, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


बुंदेलखंड की नदियों का सीना छलनी कर वैध बालू घाटों की आड़ में अवैध खनन का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। नियमों को ताक पर रखकर नदियों में पोकलैंड व पनडुब्बी मशीनों का इस्तेमाल कर रेत निकाली जा रही है। जिला प्रशासन ने अवैध खनन पर पाबंदी लगाने का दावा करते हुए संबंधित विभागों को सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए है। बावजूद इसके अवैध खनन के सिंडिकेट के आगे प्रशासन के दावे भी हवा हो गए। हालात यह है कि नेशनल हाइवे पर बने टोल प्लाजा से जहां बिना फास्टैग लगे वाहनों का निकलना मुश्किल बना हुआ है। उन्हीं टोल प्लाजा पर बिना नंबर के रेत से भरे ओवरलोड वाहन दिन भर बेखौफ होकर निकल रहे हैं। यह मामला एनएचएआई के परियोजना निदेशक मनोज कुमार ने संज्ञान लेकर बबीना टोल समेत अन्य सभी टोल प्लाजा की क्रियाकलापों की जांच शुरू कर दी है। इसको लेकर सभी टोल प्लाजाओं के पिछले एक माह के सीसीटीवी फुटेज तलब किए जाएंगे। साथ ही टोल पर लगी वेइंग मशीनों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



34 वाहन सीज किए, 1765 का काटा चालान: एसपी सिटी
नोडल अधिकारी यातायात और एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पूरे जनपद में अवैध खनन व ओवरलोड सहित यातायात उल्लंघन करने वाले वाहनाें पर पुलिस व यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। 25 और 26 मई को गलत नंबर प्लेट, बिना नंबर प्लेट सहित नंबर प्लेट छिपाकर चल रहे वाहन के साथ ही ओवरलोड खनिज 16 ट्रक व डंपर समेत 34 वाहनों को सीज किया है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1765 वाहनों का चालान कर 1807000 रुपये का शमन शुल्क लगाया है।
विज्ञापन



टॉस्क फोर्स गठित कर की जा रही कार्रवाई: एआरटीओ
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुजीत सिंह ने बताया कि अवैध खनन के अलावा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग की टॉस्क फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरसराय, मोंठ सहित अन्य हाईवे पर जांच कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन के साथ भी मिलकर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed