{"_id":"6a321a148df7091b760c767e","slug":"jhansi-son-told-mother-he-would-hang-himself-and-took-his-own-life-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बेटा बोला मां फंदा लगा लूंगा और दे दी जान, मानसिक रूप से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बेटा बोला मां फंदा लगा लूंगा और दे दी जान, मानसिक रूप से था परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार
शराब के नशे में घर पहुंचे युवक ने गुस्से में मां को फंदा लगा लेने की धमकी दी। किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया और कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटकता मिला।
फांसी।
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शराब के नशे में घर पहुंचे युवक ने गुस्से में मां को फंदा लगा लेने की धमकी दी। सभी ने युवक की बात की अनदेखी कर दी। कुछ देर बाद उसका शव फंदे से लटकता मिला।
बरुआ सागर थाना क्षेत्र स्थित गांव पच्चरगढ़ निवासी अवधेश अहिरवार (31) दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मनीराम व छोटा भाई दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करते हैं। छोटे भाई की शादी हो चुकी है, वहीं अवधेश अविवाहित होने से वह मानसिक रूप से परेशान था। परिजन ने बताया कि अवधेश रोज शाम को शराब के नशे में घर आया और मां को बाहर बैठकर काम करता देख वह उसके पास पहुंचा और बहस करने लगा। गुस्से में मां ने उसे उठकर घर के अंदर जाने को कहा। तो वह गुस्सा हो गया और फंदा लगाने की धमकी देकर घर के अंदर चला गया। मां ने अवधेश की बात पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद जब वह घर के अंदर गई तो देखा अवधेश का शव फंदे से लटकता मिला।
बरुआ सागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह के बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।