सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Out-of-control tractor runs over bike riders; one dead, companion critically injured.

Jhansi: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 17 Jun 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार

मऊरानीपुर थाना इलाके में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी घायल है। हालत गंभीर बनी हुई है।

Jhansi: Out-of-control tractor runs over bike riders; one dead, companion critically injured.
ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा।
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार को मऊरानीपुर थाना इलाके में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी घायल है। हालत गंभीर बनी हुई है।


रानीपुर कस्बे के झंडापुरा निवासी परम का पुत्र नरेश (36) मंगलवार की शाम अपने साथी ग्राम परसुवा गुरसराय हाल निवासी रानीपुर के मोहल्ला गंज में रहने वाले वीरेंद्र (35) के साथ बाइक से रानीपुर आ रहे थे। इसी दरम्यान पेट्रोल पंप के पास रानीपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी कुलदीप पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि, हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र को झांसी रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी कुलदीप पवार ने बताया कि ट्रैक्टर नया होने के कारण उसका नंबर नहीं आया है। ट्रैक्टर मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed