सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: No water supply in homes even 10 months after connections were provided

Jhansi: कनेक्शन देने के 10 माह बाद भी घरों में नहीं आया पानी, सड़कों की हालत बनी हुई है खस्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 17 Jun 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना मोंठ में अभी तक धरातल पर सफल होती नजर नहीं आ रही है। नल संयोजन दिए जाने के दस माह बाद भी तमाम लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच पाया है।
 

Jhansi: No water supply in homes even 10 months after connections were provided
नल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन मोंठ में यह योजना अभी तक धरातल पर सफल होती नजर नहीं आ रही है। स्थिति यह है कि नल संयोजन दिए जाने के दस माह बाद भी तमाम लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच पाया है।


स्थानीय निवासी शैलेंद्र व्यास, महेंद्र, सौरभ आदि ने कहा कि योजना की शुरुआत जोर-शोर से की गई थी। जिम्मेदारों ने जल्द ही हर घर तक पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी हालात जस के तस हैं। कई जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है। लोगों ने कहा कि नगर के विभिन्न मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद भी उन्हें ठीक नहीं कराया गया। परिणामस्वरूप जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिनमें आए दिन वाहन फंस जाते हैं। हादसों का खतरा बना रहता है। बारिश या पानी भरने की स्थिति में ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed