{"_id":"69abad5f81cef520e5039a00","slug":"jhansi-people-of-jhansi-consumed-liquor-worth-rs-12-10-crore-during-holi-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: होली में 12.10 करोड़ की शराब गटक गए झांसी वाले, पांच दिन में 3.38 लाख से ज्यादा बोतलों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: होली में 12.10 करोड़ की शराब गटक गए झांसी वाले, पांच दिन में 3.38 लाख से ज्यादा बोतलों की बिक्री
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार
पांच दिनों में शराब बिक्री का आंकड़ा 12 करोड़ के पार पहुंच गया जबकि सामान्य तौर पर 5 से 6 करोड़ की शराब ही बिकती है। सबसे अधिक अंग्रेजी शराब की खपत हुई।
शराब।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
होली पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री ने आबकारी विभाग की झोली भर दी। एक से पांच मार्च के बीच जनपद में 12.10 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो पिछली बार के मुकाबले करीब 70 लाख रुपये अधिक है। इस दफा 3.38 लाख से ज्यादा बोतलों की बिक्री हुई, इनमें सबसे ज्यादा मांग अंग्रेजी शराब की रही।
झांसी वालों ने होली पर रंग के साथ जाम भी जमकर छलकाए। पांच दिनों में शराब बिक्री का आंकड़ा 12 करोड़ के पार पहुंच गया जबकि सामान्य तौर पर 5 से 6 करोड़ की शराब ही बिकती है। सबसे अधिक अंग्रेजी शराब की खपत हुई। जनपद में इसकी कुल 2,27,353 बोतल की बिक्री हुई, जिससे 6.64 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। देसी शराब की 90,760 बोतलें बिकीं, जिनसे 4.41 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। वहीं, बीयर की 19,238 बोतलों की बिक्री दर्ज की गई, इससे करीब 1.05 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। पांच दिनों में ही आबकारी विभाग को 12.10 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इनमें भी एक दिन शराब की दुकान बंद रही।
आबकारी विभाग के अफसरों के मुताबिक होली में शराब की बिक्री में हर साल इजाफा होता है। आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के मुताबिक इस बार भी बिक्री अधिक हुई है। उनका कहना है कि कच्ची शराब पर कार्रवाई से सरकारी दुकानों पर खरीद बढ़ी है।
Trending Videos