{"_id":"6a3804710c03bc4c4407cb4e","slug":"jhansi-pipelines-laid-under-the-jal-jeevan-mission-are-leaking-at-multiple-locations-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जल जीवन मिशन की पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज, सड़क पर बर्बाद हो रहा पानी, राहगीर भी परेशान; वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जल जीवन मिशन की पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज, सड़क पर बर्बाद हो रहा पानी, राहगीर भी परेशान; वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार
पाइपलाइन लीकेज के चलते पेयजल बर्बाद हाे रहा है साथ ही सड़क पर बह रहे पानी से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
सड़क पर बह रहे पानी से निकलता बाइक सवार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कस्बा के मुहल्ला अखाड़ापुरा स्थित सावित्री चौराहे से लेकर शिव मंदिर तिराहे तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत डाली गई पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। पाइपलाइन से हो रहे रिसाव के कारण पानी लगातार सीसी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बर्बाद हो रहा पानी
स्थानीय लोगों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। कार्य पूरा होने के बाद सड़क को ऊपर से बंद कर दिया गया, लेकिन अंदर डाली गई पाइपलाइन सही तरीके से नहीं जोड़ी गई, जिसके चलते अब उसमें लीकेज की समस्या सामने आ रही है। जलापूर्ति शुरू होते ही पाइपलाइन से पानी रिसकर सड़क पर फैलने लगता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है।
सड़क पर बहने से राहगीर परेशान
बताया गया है कि सावित्री चौराहे से लेकर अखाड़ापुरा की ओर शिवगंज तिराहे तक एक ही स्थान पर चार स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज है। इसके चलते न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़कों पर कीचड़ और फिसलन बढ़ने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। नगर के निवासी अवधेश कुमार, अतुल कुमार, मनोज कुमार, राघवेंद्र और अजय गुप्ता समेत अन्य लोगों ने विभाग से शीघ्र पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यह बोले एसडीएम
इस संबंध में एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
पाइपलाइन से सड़क पर बहता पानी...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन