{"_id":"6a7890a6c3c9761f4c09f297","slug":"jhansi-players-showcase-talent-in-under-9-and-under-11-categories-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अंडर-9 और अंडर-11 वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, स्टेडियम में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अंडर-9 और अंडर-11 वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, स्टेडियम में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता
Sun, 09 Aug 2026 08:07 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:07 PM IST
सार
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-9 और अंडर-11 आयु वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों ने शानदार सर्विस, स्मैश और रिटर्न से दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन झांसी की ओर से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन आठ से दस अगस्त तक किया जा रहा है। शनिवार को इसका शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-9 और अंडर-11 आयु वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों ने शानदार सर्विस, स्मैश और रिटर्न से दर्शकों को प्रभावित किया।
अंडर-9 बालिका वर्ग में आन्या सुमन प्रथम और अंशिता पाल उपविजेता रहीं। वहीं, अंडर-9 बालक वर्ग में सैफान ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता रहे, जबकि रैयान उपविजेता रहे।अंडर-11 एकल बालिका वर्ग में तनिष्का पुनिया ने दमदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब जीता और आन्या सुमन उपविजेता रहीं। अंडर-11 एकल बालक वर्ग में आर्यवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी, जबकि सैफान उपविजेता रहे। कई मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहद नजदीकी अंतर से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में अमलेंद्र नाथ चीफ रेफरी और जितेंद्र चौरसिया, सचिन शर्मा, मोहम्मद रिजवान मंसूरी, पार्थ आनंद, सम मिश्रा तथा अभिराज यादव रेफरी की भूमिका में रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल, संजीव सरावगी, कमल मल्होत्रा, राकेश टंडन, अश्विनी शुक्ला, पंकज मेहरोत्रा, सुनील सोनी, अनुष्का यादव आदि मौजूद रहे।