सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Police officers should be on alert for Ram Navami

Jhansi: रामनवमी के लिए अलर्ट मोड में रहें पुलिसकर्मी, आईजी ने की तीनों जनपदों की अपराध समीक्षा

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 25 Mar 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

आईजी ने बीट सिपाही से लेकर सर्किल स्तर तक के अफसरों को फील्ड में रहकर गश्त और चेकिंग के निर्देश दिए। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा है।

Jhansi: Police officers should be on alert for Ram Navami
डीआईजी आकाश कुलहरि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आईजी आकाश कुलहरि ने मंगलवार को तीनों जनपदों की अपराध समीक्षा के दौरान रामनवमी को देखते हुए पुलिस फोर्स को अलर्ट मोड पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान सतर्कता बरती जाए। किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। तीनों जनपदों में लंबित विवेचनाओं को भी समय से निपटाने पर जोर दिया।
Trending Videos


आईजी ने बीट सिपाही से लेकर सर्किल स्तर तक के अफसरों को फील्ड में रहकर गश्त और चेकिंग के निर्देश दिए। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। टॉप-10 अपराधियों के साथ ही इनामी बदमाशों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत ‘शक्ति दीदी’ को गांव-गांव जाकर संपर्क करने को कहा। प्रत्येक थाना प्रभारी के लिए सुबह 10 बजे से जनसुनवाई करने को अनिवार्य बताया। ऑपरेशन दहन के तहत एनडीपीएस मामलों में जब्त माल के निस्तारण के लिए तीन माह का विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाए। अफवाह फैलाने एवं भ्रामक जानकारी देने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति समेत ललितपुर एवं जालौन के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed