फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi residents are driving at high speeds, with seven out of every 10 challans being for over-speeding.

Jhansi News: तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहे झांसी वाले, हर 10 चालान में सात ओवर स्पीडिंग के

Sun, 09 Aug 2026 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 09 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Jhansi residents are driving at high speeds, with seven out of every 10 challans being for over-speeding.
झांसी। झांसी के लोग सड़कों पर गति सीमा की परवाह नहीं करते। यह हम नहीं बल्कि ट्रैफिक विभाग के पिछले सात महीने के आंकड़े कहते हैं। जनवरी से जुलाई 2026 तक यातायात नियमों के उल्लंघन में किए गए चालानों में सबसे ज्यादा ओवर स्पीडिंग के 12693 चालान किए गए। यह कुल दर्ज किए गए प्रमुख चालानों का करीब 72 प्रतिशत है। इसके बाद हेलमेट नहीं लगाने के 3531 चालान किए गए। यातायात पुलिस ने इस अवधि में नियम तोड़ने वाले 107 वाहनों को सीज भी किया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सात महीने में ओवर स्पीडिंग के 12693, हेलमेट नहीं लगाने के 3531, रॉग साइड के 451, फॉल्टी नंबर प्लेट के 480, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने के 171, सीट बेल्ट नहीं लगाने के 84 चालान किए गए। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के
विज्ञापन

131 चालान किए गए। टीएसआई मुकेश सिंह के मुताबिक महानगर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर नियमों का पालन कराने के साथ वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओवर स्पीडिंग - 12693
बगैर हेलमेट - 3531
फॉल्टी नंबर प्लेट - 480
रॉन्ग साइड - 451
मोबाइल फोन का प्रयोग - 171
सीट बेल्ट नहीं लगाया - 84
सीज वाहन - 107
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed