सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Scorching heat causes sharp surge in power demand

Jhansi: भीषण गर्मी से बिजली की मांग में तेज उछाल, पांच दिनों में 2.40 लाख यूनिट की बढ़ी मांग

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 22 May 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मात्र पांच दिनों के अंतराल में बिजली की डिमांड में 2.40 लाख यूनिट यानी 12 मेगावाट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में बिजली की मांग और बढ़ सकती है।

Jhansi: Scorching heat causes sharp surge in power demand
गर्मी से बिजली की बढ़ी डिमांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बढ़ते तापमान के कारण शहर में बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। मात्र पांच दिनों के अंतराल में बिजली की डिमांड में 2.40 लाख यूनिट यानी 12 मेगावाट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में बिजली की मांग और बढ़ सकती है। यह गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ाने वाला संकेत है।


आसमान से बरस रही आग से धरती तप रही है। जिसके कारण आमजन जीवन पूरी तरह से बेहाल है। दिन ही नही रात में भी गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में लोगों का एक ही सहारा बिजली है। गर्मी के कारण बाजार से इलेक्ट्रानिक्स उपकरण पंखा, कूलर, एसी व फ्रीज घरों में पहुंच रहे हैं। जिसका सीधा असर बिजली पर पड़ रही है। गर्मी को दूर करने के लिए खरीदे गए इन उपकरणों से बिजली की डिमांड दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। बिजली निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो 16 मई को बिजली की पीक डिमांड 380 मेगावाट थी। लगातार बढ़ते पारे और गर्म हवाओं के चलते यह मांग 20 मई को बढ़कर 392 मेगावाट तक पहुंच गई। इस प्रकार पांच दिन में कुल 12 मेगावाट की वृद्धि हुई है। दिन-प्रतिदिन बढ़ती डिमांड बिजली विभाग के लिए चुनौती बनती जा रही है। दोपहर के समय जब तापमान चरम पर पहुंचता है, तब बिजली की खपत सबसे ज्यादा होती है। शाम के समय भी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली की मांग बनी रहती है। इससे ट्रांसफार्मर और फीडरों पर अतिरिक्त लोड पड़ रहा है। बिजली अधिकारियों का मानना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो जून महीने में डिमांड 400 मेगावाट के पार भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कूलर वाले एसी तो एक एसी वाले दो या तीन लगा रहे
बढ़ती गर्मी के कारण घरों में कूलर, पंखा और एसी की मांग बढ़ गई है। जिसके पास कूलर है वह एसी लगवा रहा है। कई घरों में एक नहीं दो से तीन एसी लग रहे हैं। अभी हाल में ही एक भाजपा नेता के घर बिजली टीम ने चोरी पकड़ी थी। जिसके घर पर करीब तीन एसी लगे हुए थे। ठीक इसी तरह रहे घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की बिक्री से बिजली की डिमांड बढ़ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


 इस दिन इतने मेगावाट और यूनिट की हुई डिमांड
16 मई- 380 मेगावाट
17 मई- 382 मेगावाट
18 मई- 390 मेगावाट
19 मई- 390 मेगावाट
20 मई- 392 मेगावाट

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड भी बढ़ रही है। पांच दिनों में करीब 12 मेगावाट बिजली की डिमांड बढ़ी है। गर्मी का हाल यही रहा तो आगे भी डिमांड बढ़ सकती है। अनमोल, डागौर, एक्सईएन, ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed