सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Smuggler flees after abandoning bag on platform; 31 bottles of Haryana-brand liquor seized.

Jhansi: प्लेटफार्म पर बैग छोड़कर भागा तस्कर, हरियाणा ब्रांड की 31 बोतल शराब बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 21 Jun 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री कार्यक्रम व नीट परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर की जा रही चेकिंग अभियान में जीआरपी ने लावारिस बैग बरामद किया है।

Jhansi: Smuggler flees after abandoning bag on platform; 31 bottles of Haryana-brand liquor seized.
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे प्लेटफार्म पर गश्त के दौरान शनिवार जीआरपी ने 31 बोतल हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद की है।


जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम व नीट परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। दोपहर संदिग्धाें की चेकिंग करते हुए प्लेटफार्म नंबर दो पर जीआरपी पहुंची तो देखा एक लावारिस हालत में बैग रखा हुआ है। काफी देर से बैग के पास कोई यात्री न आने पर आस-पास बैठे यात्रियों से पूछताछ की। लेकिन सभी ने बैग की पहचान से इंकार कर दिया तो पुलिस ने लावारिस बैग को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतल बरामद हुई। शराब हरियाणा ब्रांड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed