{"_id":"69f3f7401831995ced029086","slug":"jhansi-storm-and-rain-changed-the-weather-temperatures-dropped-to-four-degrees-celsius-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आंधी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तापमान; ओलावृष्टि भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आंधी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तापमान; ओलावृष्टि भी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 01 May 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई तक मौसम इसी प्रकार रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। करीब 70-80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। जनपद के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
दोपहर तीन बजे तक आसमान साफ रहा और धूप लोगों को बेहाल करे रही। शाम करीब चार बजे के आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। इसके बाद चली तेज हवा के कारण आसमान फिर साफ हो गया पर शाम छह बजे के आसपास दोबारा से आसमान में काले बादल छा गए और आंधी के साथ बारिश होने लगी। बारिश के कारण लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। वहीं, बबीना और बड़ागांव ब्लॉक में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि 10 मई तक मौसम इसी प्रकार रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सात मई को मौसम इसी प्रकार से बदलने की संभावना है। साथ ही जानकारी दी कि शाम साम बजे के आसपास हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है। बताया कि जहां तापमान अप्रैल में 45 डिग्री सेल्सियस तक पार कर गया था, वहीं इन दस दिनों में 37 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने का अनुमान है। साथ ही बृहस्पतिवार को करीब 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।
पांच दिनों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
25 अप्रैल 42.3 24.5
26 अप्रैल 44.8 25.5
27 अप्रैल 44.0 27.2
28 अप्रैल 45.2 19.1
29 अप्रैल 42.2 26.5
30 अप्रैल 40.5 27.9
आंधी और बारिश से पहुंचा नुकसान
शादी विवाह के आयोजनों के लिए लगे टैंट और कुर्सियां आंधी में उड़ गईं। ककरबई में कच्चे पथे ईंट बारिश से खराब हो गए। इसके अलावा आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को पहुंचा है। कई स्थानोें पर आम बौर झड़ गई।
बारिश का वीडियो...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन