सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Missing married woman found with lover in Hardoi, refused to go with husband

Jhansi: लापता विवाहिता प्रेमी के साथ हरदोई में मिली, पति के साथ जाने से किया इन्कार, फेसबुक से हुई थी दोस्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 01 May 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की फेसबुक के जरिये हरदोई निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह संबंध प्रेम में बदल गया। मौका देखकर महिला प्रेमी के साथ चली गई।

Jhansi: Missing married woman found with lover in Hardoi, refused to go with husband
लापता विवाहिता प्रेमी के साथ मिली। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

मोंठ के बाजार से पिछले माह लापता हुई महिला को पुलिस ने हरदोई में प्रेमी के साथ बरामद किया। महिला पति के साथ रहने का तैयार नहीं है। वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी हुई है। फिलहाल उसे मायके भेज दिया गया है।
Trending Videos


फेसबुक के जरिये हुई थी दोस्ती
थाना समथर क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला अपनी ननद व बच्चों के साथ पिछले महीने मोंठ में खरीददारी करने आई थी। इसी दौरान वह गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला की फेसबुक के जरिये हरदोई निवासी एक युवक से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह संबंध प्रेम में बदल गया। दोनों ने साथ रहने की योजना बना ली। जिस दिन महिला मोंठ बाजार आई थी, उसी दिन उसका प्रेमी भी वहां मौजूद था। मौका देखकर महिला अपने बच्चे को लेकर उसके साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई में प्रेमी के साथ पकड़ा
पुलिस ने महिला की लोकेशन ट्रेस कर उसे हरदोई में प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी को थाने लाकर पूछताछ की गई। महिला के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों को भी थाने बुलाया गया। दोनों पक्षों के लोगों ने महिला से काफी देर बातचीत की। पूरे दिन थाने में समझाइश व बातचीत का दौर चला। लेकिन, महिला ने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद अड़ी रही। बाद में पारिवारिक समझाइश के बाद महिला अपने मायके जाने के लिए राजी हो गई। पुलिस ने महिला को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया।

महिला को भेजा मायके
इस संबंध में कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि महिला की मर्जी के अनुसार उसे उसके मायके भेजा गया है। आगे की कार्रवाई महिला के बयान व परिस्थितियों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed