सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Jhansi-Kanpur rail route halted for 10 hours due to storm and rain, 11 trains affected.

Jhansi: आंधी-पानी से 10 घंटे ठप रहा झांसी-कानपुर रेल रूट, 11 ट्रेनें प्रभावित, हजारों यात्री रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 29 May 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

एरच रोड-पिरौना सेक्शन में डाउन लाइन पर पेड़ गिरने और भुआ स्टेशन के पास ओएचई पर टिनशेड व हाईटेंशन तार गिरने से रेल यातायात करीब 10 घंटे तक बाधित रहा।

Jhansi: Jhansi-Kanpur rail route halted for 10 hours due to storm and rain, 11 trains affected.
हाइटेंशन तार ओएचई पर गिरने से झांसी-कानपुर रूट प्रभावित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आंधी-पानी के चलते बृहस्पतिवार रात झांसी-कानपुर रेलखंड पर बड़ा रेल संकट खड़ा हो गया। एरच रोड-पिरौना सेक्शन में डाउन लाइन पर पेड़ गिरने और भुआ स्टेशन के पास ओएचई पर टिनशेड व हाईटेंशन तार गिरने से रेल यातायात करीब 10 घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान अमृत भारत समेत 11 एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों और सेक्शन में घंटों खड़ी रहीं। इससे हजारों यात्री परेशान रहे।


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रात करीब 11:15 बजे एरच रोड और पिरौना स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 1203/18-20 पर डाउन लाइन पर विशालकाय पेड़ गिर गया। इसी दौरान बनारस से इंदौर जा रही काशी महाकाल एक्सप्रेस वहां पहुंची। चालक ने तत्काल सूचना रेलवे अधिकारियों को दी, जिसके बाद इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर रेल यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात करीब 1:15 बजे भुआ स्टेशन के पास ओवरब्रिज का टिनशेड उड़कर ओएचई लाइन पर गिर गया। रेलवे कर्मचारी टिनशेड हटाने में जुटे ही थे कि उरई-भुआ सेक्शन में यूपीपीसीएल का हाईटेंशन टावर गिर गया और उसके तार रेलवे की ओएचई लाइन पर आ गिरे। इससे अप और डाउन दोनों लाइनों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार, एडीआरएम और मंडल के विभागाध्यक्ष कंट्रोल रूम पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। रेलवे के टीआरडी विभाग ने उरई, चिरगांव और पुखरायां स्टेशनों से तीन टावर वैगन तकनीकी स्टाफ व उपकरणों के साथ मौके पर भेजीं। वहीं स्थानीय बिजली विभाग की टीम शुक्रवार तड़के करीब 3:15 बजे पहुंची और हाईटेंशन लाइन हटाने का काम शुरू किया। रेलवे ने क्षतिग्रस्त ओएचई की मरम्मत और चार्जिंग का कार्य पूरा कर शुक्रवार सुबह 8:07 बजे रेल यातायात सुचारू कराया।

ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
आंधी-पानी के कारण पुष्पक एक्सप्रेस, बनारस-हड़पसर अमृत भारत एक्सप्रेस, सीतापुर-मुंबई एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस, मुंबई-गोमतीनगर पुष्पक एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें घंटों प्रभावित रहीं। मालगाड़ियों का संचालन भी बाधित रहा।

स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं ट्रेनें
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस एरच रोड स्टेशन पर करीब सवा दो घंटे, कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस मोंठ स्टेशन पर डेढ़ घंटे और एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस नंदखास स्टेशन पर करीब सवा घंटे तक खड़ी रही।


आंधी के बाद मरम्मत कार्य में जुटा रेल प्रशासन...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed