सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The effect of western disturbance will continue for two more days

Jhansi: दो दिन और रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 03 May 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवा चल सकती है।
 

Jhansi: The effect of western disturbance will continue for two more days
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार की दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। इससे कई जगहों पर पेड़ भी गिर पड़े। इसके अलावा जगह-जगह लगी होर्डिंग भी फट गई। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश के आसार जताए हैं।
Trending Videos


आंधी चलने और बदरी छाने से आम दिनों की तुलना में लोगों को गर्मी से भी कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम पारा 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब आगामी दो दिन और देखने को मिल सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि रविवार और सोमवार को दोपहर और शाम को हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed