सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Thieves stole a copper snake along with a donation box and a silver crown from the temple

Jhansi: मंदिर से दानपेटी व चांदी मुकुट के साथ तांबे का नाग ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 30 Apr 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तब चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। स्थानीय लोगों में इस वारदात से रोष व्याप्त है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई हैं।

Jhansi: Thieves stole a copper snake along with a donation box and a silver crown from the temple
मंदिर में चोरी की घटना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बबीना थाना क्षेत्र स्थित पंजाबी कॉलोनी में बने ठाकुर बाबा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर की दानपेटी, ठाकुर बाबा का चांदी का मुकुट तथा शिवजी पर चढ़ा तांबे का नाग चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों के तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
Trending Videos


मंदिर के पुजारी महेंद्र यादव ने बताया कि जब वह सुबह मंदिर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दानपेटी गायब थी। उन्होंने बताया कि दानपेटी में करीब 10 से 15 हजार रुपये थे। इसके अलावा मंदिर में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा ठाकुर बाबा का चांदी का मुकुट भी चोर अपने साथ ले गए। वहीं शिवलिंग पर चढ़ा तांबे का नाग भी चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है। धार्मिक स्थल पर हुई चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। मामले की सूचना मिलते ही बाबीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed