सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Traders enraged by the increase in mineral transportation charges

Jhansi: खनिज परिवहन शुल्क बढ़ने से भड़के कारोबारी, जिला पंचायत कार्यालय में किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 03 May 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

खनिज परिवहन शुल्क बढ़ाए जाने से नाराज कारोबारियों ने शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में हंगामा किया। अधिकारियों से जमकर तकरार हुई। इसके बाद तहसील दिवस में डीएम से शिकायत की।

Jhansi: Traders enraged by the increase in mineral transportation charges
हंगाम करते नाराज कारोबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

खनिज परिवहन शुल्क बढ़ाए जाने से नाराज कारोबारियों ने शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में हंगामा किया। अधिकारियों से जमकर तकरार हुई। इसके बाद तहसील दिवस में डीएम से शिकायत की। कहा कि बिना सूचना परिवहन शुल्क में लगभग छह गुना वृद्धि कर दी गई। इससे उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा।
Trending Videos


जिला पंचायत ने वर्ष 2011 के बाद अब 2026 में खनिज परिवहन शुल्क में बढ़ोतरी की है। इस फैसले से खनिज व्यवसायी और ट्रक मालिक नाराज हैं। उनका कहना है कि खनिज की कीमतें पहले से ही प्रभावित हैं। परिवहन शुल्क बढ़ने से उनका मुनाफा घटेगा और खनिज की कीमतें भी प्रभावित होंगी। उन्होंने जिला पंचायत से शुल्क वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली गई तो सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर टीटू अरोरा, हेमंत राय, रवि गुप्ता, अज्जू, आशीष गुप्ता, अवधेश सिंह, हेमंत राय, साकेत, हर्ष सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed