{"_id":"69f7b1831a229e66e6048ae9","slug":"lakhs-swindled-on-the-pretext-of-securing-a-job-at-fci-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-788805-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 9 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 9 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सैंयर गेट निवासी प्रवीण वाजपेयी से जालसाजों ने 9 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मामला पंजीकृत कराया गया है।
प्रवीण ने पुलिस को बताया कि 2022 में उनकी मुलाकात सीपरी बाजार के प्रेमगंज मोहल्ला निवासी भानु प्रताप शाक्य एवं हितेश शाक्य से हुई। दोनों ने खुद को भारतीय खाद्य निगम में सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सहायक असिस्टेंट ग्रेड-3 समेत अन्य पदों पर नियुक्ति कराने की बात कही। उनकी बातों में आकर प्रवीण ने अपने भतीजे स्पर्श, भतीजी स्वाति वाजपेयी और साले के पुत्र सार्थक अवस्थी की नौकरी लगवाने के लिए कुल 9 लाख रुपये नकद दिए। आरोपियों ने प्रशिक्षण के नाम पर उनको आगरा, उरई, दिल्ली और सिरसा तक भेजा। फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर और चेक भी दिए गए। जब वह लोग ज्वाइन करने कार्यालय पहुंचे, तब फर्जीवाड़ा का पता चला। पुलिस से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। उन लोगों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल विद्यासागर सिंह के मुताबिक मामले की जांच कराई है।
Trending Videos