{"_id":"6a81515b06f67488f30cfa9c","slug":"lalitpur-contractual-sanitation-worker-hangs-himself-lived-alone-police-investigating-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: संविदा सफाईकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, घर में रहता था अकेला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: संविदा सफाईकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, घर में रहता था अकेला, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 16 Aug 2026 11:28 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:28 AM IST
सार
सफाईकर्मी पाली नगर पंचायत में तैनात था। रात में करीब दस बजे उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए जान दे दी। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
सफाईकर्मी गौतम वाल्मीकि की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पंचायत पाली में तैनात एक संविदा सफाईकर्मी ने शनिवार रात करीब दस बजे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। वह अविवाहित था और अकेला रहता था।
वार्ड 2 कुरयाना निवासी 45 वर्षीय गौतम वाल्मीकि पुत्र स्व. गोरेलाल रात करीब 10 बजे अपने मकान के मुख्य दरवाजे की चौखट पर रस्सी के सहारे फंदा लगा लगाकर जान दे दी। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फील्ड यूनिट को बुलाया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और नगर पंचायत में संविदा पर सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।