सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New office bearers took oath, emphasis was laid on unity of the society

Jhansi News: नवीन पदाधिकारियों ने शपथ ली, समाज की एकता पर दिया बल

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 17 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
New office bearers took oath, emphasis was laid on unity of the society
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा का शपथ ग्रहण समारोह एवं सामाजिक चिंतन सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरौलिया एवं राज्यमंत्री श्याम बिहारी गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य रहे। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष राम प्रकाश नाछोला ने की। सभा की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

अध्यक्ष उमेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश, मंत्री राकेश कुमार रावत, कोषाध्यक्ष राजीव इटौरिया के नेतृत्व में नई टीम ने समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं सामाजिक एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, चंद्रप्रकाश मिसुरिया, संजीव सोनी, नरेंद्र दमेले, संयुक्त मंत्री मयंक मोदी, प्रदीप नौगरैया, उमेश, प्रचार मंत्री रामगोपाल ,आय व्यय निरीक्षक प्रदीप नगरिया आदि पदाधिकारियों ने शपथ ली। वक्ताओं ने समाज की एकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन राजीव सहदेले ने किया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष रजनी गुप्ता, मंत्री रजनी सेठ, रामश्री बरसैया, राजीव सेठ, जगदीश प्रसाद कटारे, राजेश नगरिया, राजेंद्र नगरिया, भरत सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed